




स्थापना
इस न्यास का गठन जुलाई 2010 में नई व्यवस्थाओं को लेकर किया गया है। यह न्यास फरवरी 2011 में रजिस्ट्रार, पब्लिक ट्रस्ट के अन्तर्गत पंजीकृत है। न्यास का पंजीकृत प्रधान कार्यालय भोपाल है तथा कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारतवर्ष है।
उद्देश्य
- गुणवत्ता, समयबद्धता, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य सम्पन्न करना।
- तथ्यात्मक एवं मात्रात्मक दृष्टि से शुद्ध साहित्य की रचना करना।
- प्रिंटिंग, बाईडिंग एवं कागज की दृष्टि से गुणवत्तापूर्ण साहित्य का निर्माण करना।
हमारी स्किल्स
व्याकरण और भाषा पर पकड़: वाक्य रचना, वर्तनी (spelling) और विराम चिह्न की अच्छी समझ। डेवलपमेंटल एडिटिंग (Developmental Editing): किताब के स्ट्रक्चर, कहानी या विषय की समग्र गुणवत्ता को सुधारना। कॉपी-एडिटिंग और प्रूफरीडिंग: गलतियों को खोजना और भाषा को स्पष्ट बनाना।
कार्य योजना
विद्यालयों के लिए कार्यालयीन स्टेशनरी, छात्र गृहकार्य दैनंदिनी, शारदा दैनंदिनी, हिन्दी-इंग्लिश सुलेखमाला, चित्रकलामाला आदि की रचना करना।
छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण कागज पर नोट बुक, लॉग कापी, भौतिक-रसायन-जीवविज्ञान की प्रेक्टिकल कापियाँ, इकाई मूल्यांकन कापियाँ एवं परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का निर्माण करना।
वैदिक गणित, कम्प्यूटर शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा, देववाणी संस्कृतम्, वंदना, रामायण-महाभारत की कहानियाँ, गौरवशाली भारत आदि पुस्तकों का निर्माण करना।
पंचकोषों के विकास के लिये शिशुओं के मनोविज्ञान पर आधारित लकड़ी की साधन सामग्री।